Site icon Khabribox

बागेश्वर: दीजिए बधाई: खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने जीते तीन गोल्ड मेडल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पदक जीते।

दी शुभकामनाएं

मिली जानकारी के अनुसार कोटाबाग में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड मेडल जीते। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 13 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बताया कि 26 से 29 नवंबर तक नैनीताल जिले के कोटबाग में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में जिले की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अंडर 14 बालिका, अंडर 17 बालिका, अंडर 19 बालक में प्राप्त किए।

Exit mobile version