Site icon Khabribox

बागेश्वर: दीजिए बधाई: नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा, 37 स्वर्ण पदको के साथ जीता राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब

बागेश्वर: हल्द्वानी के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (गोलापार) में ’13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ आयोजित हुई। जिसमें बागेश्वर जनपद के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।

जीते इतने‌ पदक

जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता की ‘क्यूरेगी’ विधा में बागेश्वर के ताइक्वांडो जांबाजों ने कुल 78 पदक जीतकर ओवरऑल राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है। इस संबंध में जिला खेल समन्वयक एवं मुख्य कोच कमलेश तिवारी ने प्रतियोगिता के नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि 29 से 31 मई तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे बागेश्वर के खिलाड़ियों ने कुल स्वर्ण पदक 37, रजत पदक 19 व कांस्य पदक 22 जीते हैं।  साथ ही इतने पदक जीतकर बागेश्वर जनपद ने अंक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और नेशनल चैंपियनशिप की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की है।

Exit mobile version