Site icon Khabribox

बागेश्वर: दीजिए बधाई: ताइक्वांडो खिलाड़ी अलीशा मनराल का राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार 2024-25 के लिए चयन, आज किया जाएगा सम्मानित

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर की ताइक्वांडो खिलाड़ी अलीशा मनराल को बधाई दीजिए।

किया जाएगा सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार अलीशा मनराल का राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार 2024-25 के लिए चयन हुआ है। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने 2022 में ताइक्वांडो खेल की शुरुआत की थी। अलीशा ने बताया कि उन्होंने अब तक राष्ट्रीय स्तर पर आठ पदक जीते हैं, जिसमें दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। राज्य स्तर पर उन्होंने 10 स्वर्ण पदक जीते है। उन्हें आज तीन सितंबर को देहरादून में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Exit mobile version