बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले की दो बेटियां नागालैंड में उत्तरखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस प्रतियोगिता में चयन
मिली जानकारी के अनुसार 22 नवंबर से बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता धीमापुर नागालैंड में आयोजित हो रही है। जिसमें वर्षा आर्य व खुशबू आर्या उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों का चयन बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 22 नंबर को धीमापुर नागालैंड में खेली जाएगी। पांच व छह नवंबर को रुद्रपुर में आयोजित ट्रायल के बाद दोनों का चयन उत्तरखंड की टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।