Site icon Khabribox

बागेश्वर: कांग्रेस ने फूंका राज्य व केंद्र सरकार का पुतला, अधीनस्थ चयन सेवा में हो रहे घपले की जांच की मांग की

कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल लिया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर दोनों सरकारों का पुतला दहन किया।

बीजेपी के कार्यकाल में भर्ती के नाम पर हो रहे घोटाले

यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की बात कर रही है, लेकिन उन्हीं के कार्यकाल में भर्ती के नाम पर घोटाले पर घोटाले जो हों रहे हैं। इसके बाद भी सरकारें  चेत नहीं हैं। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिसे कांग्रेस कतई सहन नहीं करेगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, ललित फर्स्वाण, कवि जोशी, कुंदन गिरी, राजेंद्र टंगड़िया, हरीश ऐठानी, सुनील पांडेय, महेश पंत, किशन कठायत आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version