Site icon Khabribox

बागेश्वर: आगामी 14 जनवरी को कुली बेगार नाटक का होगा मंचन, निकलेगी पदयात्रा

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में आगामी 14 जनवरी को उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन कुली बेगार नाटक का आयोजन कर रहा है।

डीएम को सौंपा ज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में संगठन ने गुरुवार को जिलाधिकारी अनुराधा पाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी पर्व के अवसर पर स्वतंत्रता संगाम सेनानी संगठन अल्मोड़ा पथयात्रा निकाल रहा है। पदयात्री अल्मोड़ा से चामी-क्वैराली गांव पहुंचेंगे। जहां से सरयू बगड़ तक यात्रा निकाली जाएगी। कुली बेगार नाटक का उत्तरायणी मेला मंच से प्रस्तुति देगी। उन्होंने 14 जनवरी को नाटक का मंचन करने की अनुमति देने की मांग की।

यह लोग रहें उपस्थित

इस दौरान अध्यक्ष कमलेश पांडे, गोविंद भंडारी, महीप पांडे आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version