Site icon Khabribox

बागेश्वर: दीपावली में रोशनी फैलाएंगे गोबर के दीए, स्वयं सहायता समूह‌ की महिलाओं ने लगाएं स्टॉल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। दीपावली का पर्व‌ नजदीक आ रहा है। जिसमें बाजार में रंग-बिरंगी रोशनी लाइटों व दीए सजने लगे हैं। दीपावली पर्व के दृष्टिगत स्वयं सहायता समूह भी दीए बनाने में जुट गया है।

गोबर के दीए करेंगे घर रोशन

बागेश्वर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर के दीए बनाए जा रहे हैं। जिले की विभिन्न बाजारों में स्टॉल लगाकर महिलाओं ने इनकी बिक्री शुरू भी कर दी है। जिसमें सीएम सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूह गोबर से निर्मित दीये, ताम्र दीये, मोमबत्ती, लाल चांवल, राजमा दाल, स्थानीय सब्जियां, अचार, शहद, घी, दन-कालीन, उड़द बड़ी, मसाले, कुटकी, जम्बू उत्पादों के विपणन के लिए सरस केंद्र, विकास भवन, डीएम परिसर में अस्थायी स्टॉल लगाएं जा रहें हैं। पांच से सात रुपये के गोबर के दीये की मांग भी बढ़ रही है।

Exit mobile version