Site icon Khabribox

बागेश्वर: मैदान में भिड़ेंगी बेटियां, पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन

बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

मिली जानकारी के अनुसार आज 26 जनवरी से डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें जिले की आठ टीम हिस्सा लेंगीं। प्रतियोगिता के सभी मैच दोपहर दो बजे से कराए जाएंगे। बताया कि जिले की महिला क्रिकेटरों को मंच देने के उद्देश्य से प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है।

Exit mobile version