Site icon Khabribox

बागेश्वर: जल्द बनकर तैयार होगा नशा मुक्ति केंद्र, सीएम ने निर्माण हेतु इतने करोड़ का किया अनुमोदन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में जल्द नशा मुक्ति केंद्र बनकर तैयार होगा।

जताई खुशी

इसके लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्माण हेतु ₹4.97 करोड़ का अनुमोदन किया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री धामी ने बीते दिनों कांडा महोत्सव के दौरान नशा मुक्ति केंद्र की घोषणा की थी। रेडक्रॉस सोसायटी इससे पहले नशा मुक्ति केंद्र जिले में खोलने की मांग को लेकर उनको ज्ञापन ने दिया था। अब मुख्यमंत्री ने 4.97 करोड़ का अनुमोदन किया। जिसके बाद अब नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा। इस निर्णय के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने सीएम धामी का हृदय से आभार व्यक्त किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई। कहा कि नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना से अनेक युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Exit mobile version