Site icon Khabribox

बागेश्वर: अल्मोड़ा के श्रमिक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के काफलीगैर में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

बाजार में मृत मिला श्रमिक

मिली जानकारी के अनुसार काफलीगैर बाजार में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय बालम राम पुत्र चनर राम उडयूडा बसोली अल्मोडा, हाल पासदेव मंगलवार को काफलीगैर बाजार में मृत अवस्था मिला। मृतक मेहनत मजदूरी करता था। परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version