Site icon Khabribox

बागेश्वर: 30 जनवरी से लापता वृद्धा का जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस


बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में 30 जनवरी से लापता बुजुर्ग महिला का क्षत विक्षत हालत में शव बरामद हुआ है।

जंगल में मिला बुजुर्ग महिला का शव

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर बसे दाड़िमठौक, सात-रतबे निवासी दुर्गा देवी (75) पत्नी स्व. मोहन सिंह 30 जनवरी को घर से लापता हो गई थीं। जिसके बाद खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी तलाश कर रहीं थी। वहीं बीते कल गुरूवार को जंगल से घास लेकर आ रही महिलाओं ने गांव से करीब चार किमी दूर रूपानी जंगल में शव देखा।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। गहने और कपड़े के हिस्से के आधार पर मृतका के बेटे महेश सिंह ने शव की पहचान की।

जांच कर रहीं पुलिस

इस संबंध में कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि महिला को किसी हिंसक जानवर ने शिकार बनाया हो सकता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। पुलिस जांच कर रहीं हैं।

Exit mobile version