Site icon Khabribox

बागेश्वर: पानी के स्रोतों के जलस्तर में कमी, गहराने लगा पेयजल संकट

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में अभी ठंड का दौर जारी है। इस ठंड में ही पेयजल संकट बढ़ने लगा है।

पेयजल संकट

मिली जानकारी के अनुसार नगर में पेयजल की आपूर्ति के लिए सात योजनाएं बनी हैं। जिनमें ग्रेविटी की पांच योजनाएं स्रोतों के पानी पर निर्भर हैं। बारिश का पानी इसके लिए जरूरी है। बताया गया है कि इस साल कम बारिश के कारण स्रोतों का जलस्तर गिरने लगा है। अमसरकोट, जखेड़ा, मंडलसेरा, बिलौना के लिए बनी पेयजल योजनाओं में जल की आपूर्ति भी कम होने लगी है। जिसके चलते ज्वालादेवी, नारायणदेव, मंडलसेरा, बिलौना आदि वार्ड के लोगों को गर्मियों में पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version