Site icon Khabribox

बागेश्वर: राइका डोबा चौहना को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग, डीएम को दिया ज्ञापन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में राजकीय इंटर कॉलेज डोबा चौहना को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की जा रही है।

तहसील कार्यालय में किया प्रदर्शन

इसी मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर समस्या का निदान करने की मांग की। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल विद्यालय को परिषदीय परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस साल अब तक विद्यालय के परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कहा कि अगर विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया तो विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए 15 किमी दूर जाना पड़ेगा। जिस पर काफी दिक्कतें आएंगी।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर ग्राम प्रधान बसंती देवी, नंदन सिंह, चंदन सिंह, फकीर सिंह, हीरा सिंह, गीता देवी, आनंदी देवी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version