Site icon Khabribox

बागेश्वर: ग्रामीणों का प्रर्दशन, सड़क नहीं तो वोट नहीं का ऐलान


बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ ओड़लोहर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने स्यारीचौरा-सिमस्यारी-सरना-दमौला सड़क का निर्माण पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई है।

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन-

इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और जल्द सड़क का निर्माण पूरा करवाने की मांग की है। इसके अलावा आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर मतदान नहीं करने की चेतावनी भी दी है।

Exit mobile version