Site icon Khabribox

बागेश्वर: पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने किया रक्तदान, लोगों से भी की अपील


बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की भारी कमी है। यहां रोजाना तीन से चार युनिट खून की जरूरत लोगों को रहती है।  शुक्रवार को अस्पताल के कुछ मरीजों को एक बार फिर खून की जरूरत पड़ने लगी। ब्लड बैंक प्रभारी ने एनयूजेआई से रक्तदान कराने की अपील की।

किया रक्तदान-

जिस पर पत्रकार संगठन एनयूजेआई ने सभी लोगों को सोशल मीडिया पर रक्तदान करने की अपील की। अपील पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी, संगठन के संरक्षक महेश जोशी, योगेश नगरकोटी, मनोज कुमार सहित अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया। सीओ कंडारी ने लोगों से रक्तदान के लिए आने की अपील भी की। नौ यूनिट ब्लड बैंक प्रभारी डॉ सावित्री को सौंपा।

Exit mobile version