Site icon Khabribox

बागेश्वर: पुलिस उपाधीक्षक की लोगों से अपील, संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने रविवार को बागेश्वर कोतवाली में सीएलजी मेंबर और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में कहीं यह बात

जिसमें कहा कि अपराधों को कम करने में जागरुक लोगों की भी अहम भूमिका होती है। यदि आपके आसपास कोई गलत गतिविधि हो रही हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि कार्रवाई की जाए। सीओ ने टैक्सी संचालकों से यातायात संचालन में आ रही दिक्कतों की जानकारी हासिल की। यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि नियमों का पालन करने से वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नशे की रोकथाम के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

यह लोग रहें मौजूद

इस बैठक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी, संभ्रांत नागरिक, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Exit mobile version