Site icon Khabribox

बागेश्वर: चलती बस से बाहर हाथ निकालना पड़ा भारी, अल्मोड़ा का युवक गंभीर रूप से घायल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में एक बारात की बस में सवार युवक ने बस से हाथ बाहर निकाला था, जिससे हाथ पहाड़ी से टकरा गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पहाड़ी से टकराया हाथ

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के जोशीखोला निवासी 32 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र मोहन केएमओयू की बस में सवार था। बस बारात लेकर आ रही थी। युवक ने हाथ बस से बाहर निकाला था। तभी काफलीगैर के समीप मोड़ पर दूसरे वाहन को पास देते समय उनका हाथ पहाड़ी से टकरा गया। हाथ रगड़ने से मांस पूरी तरह फट गया और खून बहने लगा।

अस्पताल में भर्ती

जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल लाया गया। इस संबंध में डॉ. गिरीजा शंकर जोशी ने बताया कि घायल की नस और हड्डी बच गई। हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा।

Exit mobile version