Site icon Khabribox

बागेश्वर: डायट के प्राचार्य बनें दिनेश चंद्र सती, ग्रहण किया कार्यभार, प्राचार्य के पद पर डायट अल्मोड़ा तथा डीडीहाट भी दे चुके हैं सेवाएं

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बागेश्वर में प्राचार्य के पद पर दिनेश चंद्र सती ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया।

किया गया स्वागत

मिली जानकारी के अनुसार नोशनल पदोन्नति से दिनेश चंद्र सती ने प्राचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर यहां पहुंचने पर उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। वह इससे पूर्व सती प्राचार्य के रूप में डायट अल्मोड़ा तथा डीडीहाट में रह चुके हैं। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, टिहरी व अल्मोड़ा के पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Exit mobile version