Site icon Khabribox

बागेश्वर: 5 सितंबर के मतदान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की तैयारी पूरी, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां- जिला निर्वाचन अधिकारी

बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए जहां राजनीतिक पार्टियों ने ताकत झोंकी हुई है, वहीं बागेश्वर जिला निर्वाचन कार्यालय भी जोर शोर से चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में लगा है। मतदान कर्मी आज से मतदान केंद्रों को रवाना हो जाएंगे। इसी दौरान उन्हें पोलिंग प्रोसेस की फाइनल ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि मतदान के लिए उनकी तैयारी पूरी है।

विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी की पूरी

विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने मीडिया को बताया कि मतदान कार्मिकों को अंतिम तृतीय प्रशिक्षण 3 व 4 सितंबर को मतदान को जाते समय दिया जाएगा। इसके साथ ही ईवीएम हैंड्स ऑन भी कराया जाएगा, ताकि निर्वाचन निर्बाध रूप में संपन्न किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्मिकों का अंतिम रेंडमाइजेशन भी मतदान को जाने से पूर्व किया जाएगा।

ईवीएम सिक्योरिटी के लिए थ्री लेयर लॉक सिस्टम

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि मतदान के दिन सरकारी कार्मिकों के लिए जारी अवकाश का आदेश पूरे जिले में लागू है। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्त होने के 30 मिनट बाद ही एग्जिट पोल की अनुमति है। मतदान समाप्त होने के 48 घंटे बाद ही ओपनियन पोल की अनुमति है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम सिक्योरिटी के लिये थ्री लेयर लॉक सिस्टम किया गया है।

8 सितंबर को 14 चरणों में होगी मतगणना

आठ सितंबर को मतगणना 14 चरणों में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि मतदान दिवस के 72 घंटे पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर जनपद के सभी बार्डर सील कर लिए जाएंगे। 3 सितंबर की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा। साथ ही जो पार्टी प्रचारक मतदाता नहीं हैं, उन्हें प्रचार बंद होने से पूर्व ही जनपद छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्थित करने के लिए हर कदम उठाए जायेंगे। अराजकता करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.l।

Exit mobile version