Site icon Khabribox

बागेश्वर: जिला अस्पताल हुआ सम्मानित, जन आरोग्य योजना के तहत बेहतर कार्य करने का मिला पुरस्कार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के जिला अस्पताल को पुरस्कृत किया गया है। जिला अस्पताल को जन आरोग्य योजना के तहत बेहतर कार्य करने के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

मिला पुरस्कार

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, देहरादून उत्तराखंड ने अस्पताल को शील्ड और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। बताया गया है कि इस अस्पताल में पिछले तीन साल में 2900 से अधिक मरीजों का आयुष्मान कार्ड से निशुल्क इलाज किया गया है।

Exit mobile version