Site icon Khabribox

बागेश्वर: डीएम ने वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने मंगलवार को वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण करते हुए ईवीएम,वीवीपैट व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

दिए यह निर्देश

जिलाधिकारी ने स्ट्रॉग रूम सील, सीसीटीवी कैमरे, विभिन्न पंजिकाओं सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थायें दुरूस्त पायी गयी। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

यह लोग रहें मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या आदि मौजूद रहें

Exit mobile version