Site icon Khabribox

बागेश्वर: डीएम ने 26 मार्च को घोषित किया होली का स्थानीय अवकाश, देखें कुमाऊं होली का पूरा कार्यक्रम

पूरा देश होली के जश्न में डूबा हुआ है। इस बार होली पर दो तिथियां बनी हुई है। एक आज 25 मार्च है। एक कल 26 मार्च है। हम बात उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल की कर रहें हैं।

26 मार्च को होली का अवकाश घोषित

कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में होली का मुख्य पर्व-छलड़ी 26 मार्च को मनाया जाएगा। जिस पर बागेश्वर की जिलाधिकारी ने भी 26 मार्च को होली का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा नैनीताल हाईकोर्ट ने 26 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया है।

26 मार्च को मनाई जाएगी छलड़ी

जानकारी के अनुसार छलड़ी काशी में 25 मार्च को और कुमाऊं में कल मंगलवार 26 मार्च को छलड़ी मनाई जाएगी। वहीं दंपति टीका 27 मार्च को होगा। विद्वानों के अनुसार होली पर्व उद्यापिनी प्रतिपदा में होती है, इसलिए भी छलड़ी होली पर्व 26 मार्च को मनाई जाएगी।

Exit mobile version