Site icon Khabribox

बागेश्वर: राष्ट्रीय राजमार्ग 309A के निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, अवशेष कटिंग कार्य को आगामी अप्रैल माह तक पूर्ण करने के निर्देश

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग 309A पर गतिमान कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

की समीक्षा बैठक

जिसमें जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच को मलबा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन (Muck Disposal) हेतु ऑनलाइन आवेदन करने तथा एसडीएम बागेश्वर को राजस्व एवं वन विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कराते हुए सीए लैंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण दाई संस्था को सड़क में समय-समय पर पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

दिए यह निर्देश

जिलाधिकारी ने अवशेष 15 किलोमीटर कटिंग कार्य को आगामी अप्रैल माह तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजमार्ग निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलम्ब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। बैठक में एनएच के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने अवगत कराया कि  बिलोनसेरा से कनालीगाड़छीना तक 32 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण कार्य में से 17 किलोमीटर कटिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

रहें उपस्थित

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्ना, मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version