Site icon Khabribox

बागेश्वर: कौसानी व बैजनाथ क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, इन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बीते कल बुधवार को गरूड़ तहसील के कौसानी व बैजनाथ क्षेत्र का दौरा किया।

दिए यह निर्देश

जिसमें उन्होंने कौसानी अनासक्ति आश्रम पंहुच‌ गांधी जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही उन्होंने अनासक्ति आश्रम के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया तथा वहां के विश्राम गृह की  व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान गांधी स्मारक निधि के व्यवस्थापक एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट व होटल एसोसिएशन के बीडी जोशी ने जानकारी देते हुए कौसानी की समस्याओं के बारे में बताया। इसके बाद जिलाधिकारी न ईको पार्क व कौसानी कार पार्किंग के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से आवश्यक जानकारियां ली। केंद्रीय विद्यालय कौसानी के निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल पूछे। साथ ही सफल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सुमित्रानंद पंत वीथिका का अवलोकन किया व आवश्यक जानकारी प्राप्त की। झील निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईओ से तत्काल झील के आस-पास सफाई करने के निर्देश दिए।इसके बाद जिलाधिकारी ने बिजोरीझाल- ओखलसों मोटर मार्ग का निरीक्षण किया तथा पीएमजीएसवाई के अधिकारियों निर्देश दिए कि सड़क पर बने गड्ढो को शीघ्र सही किया जाय साथ ही सड़क किनारे उगी झाड़ियों को काटने को कहा।

रहें मौजूद

इस दौरान उनके साथ उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, तहसील निशा रानी, दलीप सिंह आदि मौजूद रहें।

Exit mobile version