Site icon Khabribox

बागेश्वर: डीएम ने शुरू की एक अनोखी पहल, जनता के लिए हैलो बागेश्वर,हैल्प डैस्क का किया शुभारंभ

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आमजनमानस की सुविधा के लिए जिले में एक खास पहल शुरू की है।

डीएम ने किया शुभारंभ

इसके लिए आज शनिवार को डीएम ने हैलो बागेश्वर, हैल्प डैस्क का रिबन काटकर शुभारंभ किया। बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर से संचालित हैलो बागेश्वर हैल्प डैस्क नम्बर 9412995958 में दर्ज आमजनमानस की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान होगा। साथ ही सरकार की रोजगारपरक योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों की ट्रेकिंग कर उनकी व्यवहारिक समस्याओं का भी निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा स्वरोजगार अपनाने वाले लाभार्थियों को सरकार की स्वरोजगार परक योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।

दी जाएगी यह जानकारी

इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि डैस्क में जिस भी विभाग से जो भी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज होगी उसे प्राथमिकता के तहत निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना,वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना,एनआरएलएम के तहत पात्र लाभार्थियों के आवेदन सम्बंधित विभागों एवं बैंक में लम्बित रहते है। उन आवेदन पर सम्बंधित विभागों द्वारा क्या कार्रवाई की गई है उनकी ट्रेकिंग की जाएगी। ताकि लाभार्थी के आवेदन किस स्तर पर लम्बित है उसका पता चल सके।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर सीडीओ आरसी तिवारी,पीडी शिल्पी पंत,डीएचओ आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version