Site icon Khabribox

बागेश्वर: केदारेश्वर मैदान को सरयू के कटाव से बचाने की कवायद शुरू, कार्य के लिए मिला इतना बजट

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के कपकोट के केदारेश्वर मैदान को सरयू के कटाव से बचाने के लिए जल्द कार्य शुरू होगा।

मैदान में 98.33 लाख रुपये से बाढ़ सुरक्षा का होगा कार्य

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए मैदान में 98.33 लाख रुपये से बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जाएगा। बताया है कि पिछले कुछ सालों से सरयू नदी का कटाव मैदान की ओर बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जाना है। जिसमें बाढ़ सुरक्षा के तहत मैदान के बाएं पार्श्व में 112 मीटर लंबी दीवार लगाई जानी है। कार्य के लिए बजट मिल चुका है। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग कार्य शुरू करेगा।

Exit mobile version