Site icon Khabribox

बागेश्वर: प्रत्येक छात्र- छात्राएं वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर बनें एकलव्य- डीएम

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में राजकीय इंटर कालेज में तृतीय सीमांत पर्वतीय जनपदीय विज्ञान महोत्सव का आगाज हो गया है।

डीएम ने किया महोत्सव का शुभारंभ

इस मौके पर मंगलवार को इस महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने किया। जिस पर उन्होंने कहा कि हम दैनिक जीवन में विज्ञान का उपयोग करते हैं। वैज्ञानिक तरीके से किए गए कार्य सफल होते हैं। कहा कि प्रत्येक छात्र- छात्राओं को चाहिए कि वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं तथा एकलव्य बनें। उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा बनाए माॅडलों का अवलोकन किया तथा उनका उत्साह वर्धन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि विज्ञान महोत्सव समय की आवश्यकता है तथा इस तरह के महोत्सव से बाल वैज्ञानिकों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन का अवसर मिलता है। उन्होंने विज्ञान महोत्सव को आधुनिकता के दौर का मुख्य स्तंभ बताया।

जल्द होगी बाल विज्ञान केंद्र की स्थापना

विशिष्ट अतिथि यूकोस्ट के राज्य समन्वयक व निर्देश डॉ नवीन जोशी ने कहा कि जनपद में शीघ्र बाल विज्ञान केंद्र स्थापना पर कार्य किया जा रहा है।

रहें उपस्थित

इस दौरान बाल वैज्ञानिकों ने पर्यावरण संतुलन व जल संवर्धन को लेकर स्वरचित कविताएं सुनाई। इस दौरान सीईओ गजेंद्र सिंह सोन, खंड शिक्षा अधिकारी चक्षुपति अवस्थी, नीरज जोशी आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version