Site icon Khabribox

बागेश्वर: जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता अलिशा ने जीता गोल्ड मेडल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। 41वीं राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें जनपद की उदीयमान खिलाड़ी आलिशा मनराल ने शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीता।

जीता पदक

जानकारी के अनुसार हैदराबाद में 12 से 14 दिसंबर तक यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें फाइनल मुकाबले में आलिशा ने गुजरात की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को हरा कर खिताब जीता। इससे पूर्व भी आलिशा जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता तथा स्कूली नेशनल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रदेश सरकार ने उन्हें वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार भी प्रदान किया है। वहीं जिले के विवेक नेगी, जगदीश तथा दिवाकर कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।

Exit mobile version