Site icon Khabribox

बागेश्वर: भराड़ी बाजार के पीछे लगी आग, फायर यूनिट ने बुझाई

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक -: 20/4/2024 को समय 14:02 बजे फायरमैन दीपक बिष्ट के निजी फोन में कॉलर हेमू (भराड़ी बाजार) ने द्वारा सूचना दी गयी कि भराड़ी बाज़ार के पीछे आग लगी है। जो बाजार की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रही है।

मौके पर पंहुच टीम ने बुझाई आग

जिसके बाद सूचना तत्काल अमल में लाते हुए चालक पवन कुमार के कुशल दिशा –निर्देशन में फायर यूनिट कपकोट की एक टीम, फायर टेंडर  के सहित घटनास्थल पहुंची। यह आग आगेभराड़ी बाजार की ओर तेजी से बढ़ रही थी। फायर यूनिट  कपकोट के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए होजरील की मदद से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। पूरे बाजार को सुरक्षित किया गया। फायर टीम ने इस त्वरित कार्यवाही से जान मान की हानि को रोका।

फायर यूनिट टीम में रहें शामिल

चालक पवन कुमार
फायरमैन -हरक सिंह
फायरमैन -दीपक बिष्ट
फायर मैन 214 दीपक सिंह बिष्ट
फायरमैन  अजय टम्टा
फायरमैन दीपक सिंह दानु

Exit mobile version