Site icon Khabribox

बागेश्वर: शॉर्ट सर्किट से वर्कशॉप में लगी आग हुई विकराल, लाखों का सामान जलकर राख

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में जिला मुख्यालय स्थित त्यूनरा के पास एक वर्कशॉप में आग लग गई।

आग हुई विकराल

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार कको सुनील कुमार ने उन्हें सूचना दी कि त्यूनरा के पास मोहनी वर्कशॉप में आग लग गई है। सूचना प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जीएस रावत के नेतृत्व में कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया। वर्कशॉप के अंदर, कार का सामान, टायर, ऑयल, ब्रेक ऑयल, जला हुआ इंजन ऑयल, होने से आग विकराल हो गयी थी। इस अग्निकांड में लाखों रूपये का नुकसान का अनुमान है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान  है।

Exit mobile version