Site icon Khabribox

बागेश्वर: एशियन गेम्स में खेलने के बाद पहली बार गृह जनपद पंहुचे फुटबॉलर राहुल दानू, हुआ जोरदार स्वागत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। फुटबॉलर राहुल दानू रविवार को‌ पहली बार अपने ग्रह जनपद पहुंचे। इस मौके पर बागनाथ फुटबाल अकादमी ने उनका स्वागत किया।

युवाओं को दिए टिप्स

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय फुटबाल टीम के सदस्य व बागेश्वर के फुटबॉलर राहुल दानू ने गत वर्ष सितंबर में चाइना में खेली गई एशियन गेम्स में खेली की गई फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। वर्तमान में वह बंगलुर इंडियन सुपर लीग में कप्तन सुनील क्षेत्री के साथ खेल रहे हैं।वहीं एशियन गेम खेलने के बाद पहली बार बागेश्वर पहुंचने पर फुटबॉल प्रेमियों ने उनका शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

Exit mobile version