Site icon Khabribox

बागेश्वर: अल्मोड़ा निवासी कैंटर चालक के वाहन तक पंहुची जंगल की आग, राशन व अन्य सामान जलकर खाक

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों जंगलों में बढ़ती आग की घटनाएं एक बड़ा चिंता का विषय है। जिससे वनों को काफी नुकसान हो रहा है। साथ ही आग से खतरे की घटनाएं बढ़ रही है।

जंगल की आग कैंटर तक पंहुची

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के कठायतबाड़ा में जंगल की आग से राशन और अन्य सामान से भरा कैंटर वाहन जल गया। यह घटना रविवार शाम की है। जब जंगल की आग कठायतबाड़ा में सड़क किनारे खड़े कैंटर तक पंहुच गयी। घटना में करीब साढ़े चार लाख से अधिक का राशन और अन्य सामान जल गया।

लाखों का सामान जला

इस घटना पर कैंटर स्वामी पंकज भट्ट ने पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने कैंटर में लगी आग बुझाई लेकिन तब तक कैंटर और कैंटर में भरा सामान पूरी तरह से जल खाक चुका था। कैंटर स्वामी मूल रूप से जागेश्वर निवासी पंकज भट्ट ने बताया कि वह रविवार को हल्द्वानी से बागेश्वर पहुंचे थे। तभी कैंटर सड़क किनारे खड़ा कर वह नहाने के लिए कमरे में चले गए थे। तभी यह घटना हो गयी। उन्होंने क्षति का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।

Exit mobile version