Site icon Khabribox

बागेश्वर: ठंड में सुलग रहें जंगल, वन संपदा को हो रहा नुकसान

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय से सटे अड़ौली गांव के जंगल में आग लग गयी।

वन संपदा को नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर के समय अराजक तत्वों ने अड़ौली के वन पंचायत में आग लगा दी। जंगल जलता देखकर सरपंच पूरन सिंह रावल मौके पर गए और हरी टहनियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। आग विकराल हो रही थी। उन्होंने ग्रामीणों को बुलाया और दमकल व वन विभाग को भी सूचित किया। जिसके बाद सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और फायर सर्विस की टीम ने आग को काबू किया। बताया है कि तेजी से फैली आग की चपेट में आकर वन पंचायत और रिजर्व वन का बड़ा हिस्से में वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है।


Exit mobile version