Site icon Khabribox

बागेश्वर: बागेश्वर की रहने वाली छात्रा से अलवर में दुष्कर्म… मामले की रिपोर्ट कराई दर्ज

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है यहां बागेश्वर निवासी छात्रा देहरादून से इंटर्नशिप के लिए राजस्थान के अलवर जिले गई। जानकारी के अनुसार बागेश्वर निवासी इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ एक युवक ने अलवर में दुष्कर्म किया हैं। पुलिस ने बागेश्वर जिले की मूल निवासी इस छात्रा की ओर से जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के लिए रिपोर्ट अलवर पुलिस को भेज दी है।

युवक ने पार्क घुमाने के बहाने से युवती के साथ किया दुष्कर्म

बीटेक मैकेनिकल की छात्रा 14 जुलाई को देहरादून से अलवर इंटर्नशिप के लिए गई थी। इंटर्नशिप पूरी होने से पहले वह 11 अगस्त को अकेली बायो डायवर्सिटी पार्क घूमने गई। पार्क के गेट पर उसे एक युवक मिला। उसने खुद को पार्क का स्टाफ गाइड बताया और युवती को पार्क घुमाया। इसके बाद वह उसे करीब डेढ़ किमी अंदर जंगल में ले गया। आरोप है कि वहां उसका मुंह दबाया। उसमें कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आया तो पीड़िता ने जंगल में खुद को जमीन पर नग्न पाया। इसी दौरान युवक उससे दुष्कर्म कर फरार हो गया। बाहर आकर उसने लोगों को आपबीती बताई। उन्होंने पुलिस को सूचना देने को कहा।

छात्रा ने मामले की रिपोर्ट कराई दर्ज

छात्रा स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना देहरादून स्थित अपने संस्थान में आ गई। छात्रा ने अब मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा बागेश्वर जिले की रहने वाली है। यहां क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में रहती है।

Exit mobile version