Site icon Khabribox

बागेश्वर: जिले की बेटियों का राष्ट्रीय ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन, जीता स्वर्ण पदक व कांस्य पदक

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ पदक जीते है।

दी शुभकामनाएं

मिली जानकारी के अनुसार विद्यालयी शिक्षा के तहत ताइक्वांडों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल (ताइक्वांडो) का आयोजन देवास मध्य प्रदेश मे 20-23 दिसंबर तक हुआ। जिसमे बागेश्वर की अंडर 19 के 42 किलोभार में स्नेहा धामी ने स्वर्ण पदक जीता। वह राष्ट्रीय स्कूली खेलों में चैंपियन बनी।
इसके अलावा रीतिका बिष्ट ने 40 किलोभार में कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है।

Exit mobile version