Site icon Khabribox

बागेश्वर: खेल प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले का शानदार प्रदर्शन, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता हुई। जिसमें बागेश्वर जिले का शानदार प्रदर्शन रहा है।

खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

इसमें विभिन्न खेलों में यहां के खिलाड़ियों ने‌ शानदार प्रदर्शन के साथ 13 पदक जीते हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि हाईजंप में हेमा ने एक तथा भाला क्षेपण में तीन, कृतिका ने गोला फेंक में दो, 800 व 1500 मीटर में तनुजा दानू, गोला फेंक में गीतांजलि,3000 मीटर दौड़ में राजा, 400 मीट की बाधा दौड़ में पवन, लंबी कूद में संतोष, वॉक रेस में चांदनी, 100 मीटर में देव कुमार,ऊंची कूद में काजल ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिस पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही खुशी जताई।

Exit mobile version