Site icon Khabribox

बागेश्वर: स्कूल जा रही छात्राओं पर झपटा गुलदार, छात्रा को किया जख्मी, क्षेत्र में दहशत का माहौल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। गरुड़ के राजकीय इंटर कॉलेज अमस्यारी जा रही दो छात्राओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में एक छात्रा का हाथ व पांव जख्मी हो गया। यदि समय पर स्कूल के छात्र ने हिम्मत नहीं दिखाई होती तो यह हमला एक बड़े घटना को अंजाम दे देता।

प्राथमिक उपचार के बाद भेजा घर

सूचना के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को सीएचसी गरुड़ ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।

Exit mobile version