Site icon Khabribox

बागेश्वर: प्रादेशिक अंतर जनपदीय वाहिनी तैराकी, क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल जीवन गिरी ने बेस्ट तैराक समेत पांच पदक जीते, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रादेशिक अंतर जनपदीय, वाहिनी तैराकी, क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में बागेश्वर पुलिस का शानदार प्रदर्शन रहा। हेड कांस्टेबल ने बेस्ट तैराक समेत पांच पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यहां पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित किया है।

सर्वोत्तम तैराक के साथ पांच मेडल जीते

मालूम हो कि अंतराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी में 21वीं अंतरजनपदीय वाहिनी, पुलिस तैराकी व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कपकोट थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जीवन गिरी ने भी भाग लिया और अपना लोहा मनवाया। सर्वोत्तम तैराक के साथ पांच मेडल जीते। इसमें चार गोल्ड, व एक रजत पदक शामिल है। उन्होंने पूर्व में भी कई मेडल जीते हैं। यहां पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोण्डे ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जीवन ने आपदा बचाव रेस्क्यू में अपना अहम योगदान दिया है।

मौजूद रहे

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, सीओ कपकोट शिवराज सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version