Site icon Khabribox

बागेश्वर: इस अस्पताल में हेलो हेल्थ हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत, घर बैठे ही ले सकते हैं जानकारी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के जिला अस्पताल में हेलो हेल्थ हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत हो गई है।

मिलेगी यह सुविधा

जानकारी के अनुसार बीते दिन शुक्रवार को डीएम आशीष भटगाई ने हेलो हेल्थ हेल्पलाइन नंबर 9068520235 का उद्घाटन किया। यह हेल्पलाइन नंबर की सेवा रात के आठ बजे से सुबह आठ बजे तक चालू रहेगी। हेलो हेल्थ हेल्पलाइन से घर बैठे जिला अस्पताल की समस्त जानकारी ले सकते हैं। साथ ही भर्ती मरीजों का हाल चाल भी इसके माध्यम से जान सकते हैं।

Exit mobile version