पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में बागेश्वर में झिरौली थाना पुलिस ने एक किलो, 24 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार-
थानाध्यक्ष कैलाश नेगी ने बताया कि रविवार की शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच थाने से पहले एक व्यक्ति जीप से उतरा और बगैर किराया दिए आगे बढ़ने लगा। पुलिस को देखकर उसने अपनी गति और तेज कर दी। पुलिस ने जब उसे मास्क आदि के बारे में पूछा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास चरस बरादम हुई। इसके बाद उसे थाने में ले गए। यहां चरस को तोला गया तो उसका वजन एक किलो, 24 ग्राम निकला। आरोपी ने अपना नाम प्रताप सिंह पुत्र स्व. कुंदन सिंह निवासी बाछम कपकोट बताया। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।