आज 11 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश का अलर्ट हैं।
आदेश जारी
इसी के दृष्टिगत मौसम विभाग देहरादून द्वारा अगले 12 घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें बागेश्वर,चमोली,देहरादून, पिथौरागढ़ के अलग-अलग स्थानों पर या इनके आस पास के क्षेत्रों मे भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर बागेश्वर जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार 11 अगस्त को कक्षा एक से कक्षा 12 तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने का आदेश जारी किया है।