Site icon Khabribox

बागेश्वर : सेवा अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर उपनल कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

स्वास्थ्य विभाग में कोविड काल के दौरान तैनात उपनल कर्मियों की सेवा अवधि समाप्त हो गई है। इस पर कर्मचारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कर्मचारियों ने अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा वह आंदोलन तेज करेंगे।

सेवा अवधि बढ़ाने के लिए छह महीने तक किया आंदोलन

अध्यक्ष दीपू कन्नोजिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंच नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गत वर्ष 31 मार्च को भी उनका सेवाकाल समाप्त कर दिया गया। सेवा अवधि बढ़ाने के लिए उन्होंने छह महीने तक आंदोलन किया। इसके बाद सरकार ने छह महीने का समय बढ़ाया। 15 मार्च को फिर समय समाप्त हो गया है। अब एक बार और उनके सामने संकट गहरा गया है।

61 कर्मचारियेां पर उपेक्षा का आरोप

उन्होंने 61 कर्मचारियेां पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। सरकार ने जल्द सेवा विस्तार करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस आशय का एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को भेजा है।

इस मौके पर उपस्थित रहे

इस मौके पर अमरजीत, अंकित कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार, महेश, दीपा देवी, रोहित, रीतू कन्नोजिया, पूजा कन्पनोटिया, सीता देवी, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version