Site icon Khabribox

बागेश्वर: वन आरक्षी व वन बीट अधिकारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, की यह मांग

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के वन आरक्षी व वन बीट अधिकारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है।

दिया जाएं राजकीय अवकाश

बीते मंगलवार को भी धरना जारी रहा। तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे वन विभाग के कर्मी संघ के प्रभागीय अध्यक्ष श्याम सिंह चम्याल के नेतृत्व में धरना दिया। वक्ताओ ने दस वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके वन आरक्षियों को 2400 के स्थान पर 2800 ग्रेड पे अनुमन्य नहीं हो सका है। उप वन क्षेत्राधिकारी के पद पर पदोन्नति के लिए कर्मचारी के मूल पद वन आरक्षी व वन दरोगा पर कुल सेवा 16 वर्ष की जाए। मकान किराया, धुलाई, वाहन भत्ता आदि बाजार मूल्य के आधार पर दिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष में एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए अथवा राजकीय अवकाश प्रदान किए जाएं।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर वन आरक्षी सोनी पांडे, चंदन कुमार, गीता तिवारी, अल्का टम्टा, गंगा राम, हेमंत बिष्ट, केवल पांडे, राजेश कुमार, अशोक गोस्वामी, मनोहर सिंह, भूपेंद्र लस्पाल, कमल रावत, कविता रावत आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version