Site icon Khabribox

बागेश्वर: जनसुनवाई में गूंजीं बिजली, सड़क और पानी की समस्याएं, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश

बागेश्वर: जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी आर. सी. तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कुल 25 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं।

सुनी जनसमस्याएं

जिसमें प्राप्त शिकायतों में विद्युत व्यवस्था, सड़क संपर्क मार्ग, आपदा न्यूनीकरण, पेयजल, राजस्व एवं अन्य जनसमस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। जनसुनवाई के दौरान अधिकांश शिकायतों का संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध समाधान हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।बैठक में अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल द्वारा पूर्व में प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों से प्राप्त आख्या एवं उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न माध्यमों से प्राप्त लंबित शिकायतों की स्थिति का भी गहन परीक्षण किया गया।‌ इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई एवं ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्य करते हुए आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जाए।

रहें उपस्थित

इस बैठक में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version