Site icon Khabribox

बागेश्वर: तहसील सभागार में लगा जनता दरबार, डीएम के पास अपनी समस्याओं की फरियाद लेकर पंहुचे ग्रामीण, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में आज सोमवार को तहसील सभागार में जनता दरबार आयोजित हुआ।

जनता दरबार का आयोजन

जिसमे जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 12 मुख्य समस्याएं और शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें अधिकांश शिकायतों एवं समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

लोगों ने रखी यह समस्याएं   

शिकायतकर्ता मदन नाथ ने पत्नी और बहू की मृत्यु तथा पुत्र के पुलिस हिरासत में होने के कारण आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी में अपर जिलाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को तात्कालिक सहायता प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता प्रदान करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं उत्तम सिंह ने पुत्र के साथ पुलिस ज्यादती की शिकायत की,हयात सिंह ने आपदा में घर खोने के बाद विस्थापन की मांग की,गोपाल सिंह निवासी मंडलसेरा ने भूमि विक्रय की जांच की अपील की,हरगोविंद कांडपाल ने जल संस्थान के खिलाफ पानी की कमी की शिकायत की,रश्मि सिंह ने भूमि निरीक्षण और उचित जांच की मांग की और कमलेश सिंह परिहार ने दुर्घटना के बाद पुलिस द्वारा शिकायत न दर्ज की समस्या उठाई। जिस पर  जिलाधिकारी ने एसडीएम को भूमि मसलों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक पक्ष में निस्तारण करने के निर्देश देते हुए निस्तारण की सूचना सम्बंधित शिकायतकर्ता को भी देने को कहा।

रहें उपस्थित

जनता दरबार में सीडीओ आरसी तिवारी,सीईओ जेएस सौंन, डीडीओ संगीता आर्या जिला समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी,जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version