Site icon Khabribox

बागेश्वर: जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगा जनता दरबार, दर्ज हुई 13 समस्याएं/शिकायतें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को तहसील सभागार में जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जनता दरबार कार्यक्रम में विभिन्न इलाकों से आए फरियादी

जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल जनता दरबार कार्यक्रम में विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे। ताकि जनता की जिस विभाग से जो भी समस्या और शिकायत है उसका तुरंत समाधान किया जा सके। जनता दरबार कार्यक्रम में विभिन्न इलाकों से आए हुए फरियादियों द्वारा अनेक समस्या और शिकायतें दर्ज करायी। जिसका समाधान जनता दरबार कार्यक्रम में किया गया। जनता दरबार कार्यक्रम में 13 समस्याएं/शिकायतें दर्ज हुई।

रखी यह समस्याएं

डीएम ने कहा कि जनता दरबार कार्यक्रम में जनता की व्यवहारिक समस्याओं का अधिकारियों की मौजूदगी में तुरंत हल किया जा रहा है। जिनका समाधान नही हो पा रहा है,या शासन स्तर के मामले है,ऐसे मामलों को तय समय के भीतर निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। जनता दरबार कार्यक्रम में थकलाड़ निवासी दलीप राम ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गांव में उनका घर जंगल से लगा हुआ है,जंगली जानवरों का अधिक भय रहता है उन्होंने घर के पास सोलर लाइट लगाने की मांग की। जिस पर डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देवकी देवी निवासी बनकोट ने अंत्योदय राशन कार्ड व दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने को लेकर अपनी समस्या रखी। अंत्योदय कार्ड को लेकर जन सुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने डीएम के सम्मुख तर्क देते हुए कहा कि देवकी देवी का बीपीएल कार्ड बना हुआ है और उस कार्ड में राशन नियमित रूप से लाभार्थी को दिया जा रहा है। शेष औपचारिकता पूर्ण करने पर अंत्योदय कार्ड जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थी का दिव्यांग फार्म भरकर विशेषज्ञ डॉक्टर के पास भेजकर आवश्यक कार्रवाई कर ली जाए। विजय सिंह भंडारी द्वारा कांडाधार में मकान के पीछे मलबा आने को लेकर अपनी समस्या रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हीरा सिंह निवासी देवलचौरा द्वारा मकान के पीछे पेयजल लाईन का पानी आने की शिकायत की। मंगल पांडे द्वारा घर के पास सूखे पेड़ को हटाने की मांग की। ग्राम कठानी में बोल्डर गिरने से प्रभावित परिवारों द्वारा विस्थापन की मांग की गई। जिस पर एसडीएम द्वारा बताया गया कि खतरे की जद में आए 6 परिवारों के विस्थापन की कार्रवाई गतिमान है। सुंदर सिंह द्वारा शिकायत की गई कि बिजली विभाग द्वारा मेरे बिजली के बिल साल में एक बार दिया जा रहा। ज्यादा धनराशि होने के कारण बिलों को एक साथ नही चुका पा रहा हूं। उन्होंने हर माह बिजली के बिल देने की मांग की। ताकि उसे चुकाने में आसानी होगी। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को हर माह बिजली के बिल सम्बंधित को देने के निर्देश दिए। जनता दरबार कार्यक्रम में बिजली,पानी,सड़क और राशन कार्ड को लेकर प्रमुख समस्या रही।
 
शिकायतकर्ता से भी पोर्टल के माध्यम से संवाद स्थापित करें

वहीं जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की। काफी लंबे समय से विभागों के पास लंबित शिकायतों को लेकर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए जल निगम,जल संस्थान,वन,पीएमजीएसवाई को हिदायत देते हुए लंबित शिकायतों को आज सांय तक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन को लेकर विभागों की लापरवाही कतई भी बर्दाश्त नही की जाएगी। डीएम ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल को अधिकारी नियमित रूप से लॉगिंग करें और शिकायतकर्ता से भी पोर्टल के माध्यम से संवाद स्थापित करें।

रहें उपस्थित

जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका,मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनुपमा ह्यंकी, ईई जल संस्थान सीएस देवडी,जल निगम वीके रवि, ग्रामीण निर्माण विभाग संजय भारती, लघु सिंचाई विमल सूंठा, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार वर्मन, सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version