Site icon Khabribox

बागेश्वर: कांडा पुलिस ने किए 32 चालान

बागेश्वर: कांडा पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त के दौरान 32 चालान किए हैं। चालान के साथ साथ इन लोगों से 8400 का हर्जाना भी वसूला गया ।

26 चालान कोविड 19 का पालन नहीं करने पर हुए

थाने से मिली जानकारी के अनुसार 26 चालान कोविड 19 का पालन नहीं करने पर हुए। उनसे 5400 का जुर्माना वसूला। इसमें 19 सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और सात बगैर मास्क के शामिल हैं। इसके अलावा छह चालान एमबी एक्टत के तहत हुए। इनसे 3000 का हर्जाना वसूला गया।

साइबर क्राइम के लिए जागरूक किया गया

इसके अलावा लोगों को थाना क्षेत्र में  वाहन मे लगे लाउडस्पीकर के माध्यम महिला संबंधी अपराध, साइबर क्राइम, गौरा शक्ति एप, ट्रैफिक आई एप की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया। हेल्पलाईन नंबर 112, 1090 व 155260 का प्रचार प्रसार किया।

Exit mobile version