बागेश्वर: बागेश्वर में आज दिनांक- 26/07/2026 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बागेश्वर तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक में कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत मां के वीर शहीदों को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई।
दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस की सरमोनियल गार्द द्वारा भी भारत मां के वीर शहीदों को शोक सलामी दी गयी। इस दौरान कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदया जनपद बागेश्वर, जनपद के गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक एवं भूतपूर्व सैनिक, प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी आदि मौजूद रहे।