Site icon Khabribox

बागेश्वर: कारगिल विजय दिवस‌ कल, आयोजित होगी ओपन क्रॉस कंट्री दौड़, जानें रूट और नियम

बागेश्वर: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को जिले में खेल विभाग की ओर से ओपन बालक एवं बालिका वर्ग में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को लेकर खेल विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

दी यह जानकारी

प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी किरन नेगी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 जुलाई (रविवार) को सुबह 6:30 बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें जनपद का कोई भी इच्छुक खिलाड़ी या छात्र-छात्रा भाग ले सकता है। प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया है।
•  ​पुरुष/बालक वर्ग: भगीरथी बाइपास से द्वारसो पुल तक (लगभग 10 किलोमीटर)
•  ​महिला/बालिका वर्ग: भगीरथी बाइपास से राजकीय प्राथमिक विद्यालय आरे तक (लगभग 8 किलोमीटर)
​देखें नियम

​खेल विभाग ने सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियम तय किए है। प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जो शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से पूरी तरह स्वस्थ होंगे।प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को 25 जुलाई शाम 4:00 बजे तक खेल कार्यालय में अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी या किसी भी सवाल के लिए अभ्यर्थी जिला खेल कार्यालय, बागेश्वर में संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version