Site icon Khabribox

बागेश्वर: घर में रखें चारा घास में पंहुची आतिशबाजी की चिंगारी, लगी आग

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में बीते कल अयोध्या में राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के चलते घरों में दिए जलाए गए। इसके साथ ही जश्न में आतिशबाजी की गयी।

घास और लकड़ियों के गठ्ठर में लगी आग

इस आतिशबाजी के दौरान घर के छत पर रखी चारा घास में आग लग गयी। मिली जानकारी के अनुसार नगर से पांच किमी दूर स्थित कांडा धार के पास सोमवार देर रात सवा आठ बजे लक्ष्मण सिंह के मकान में रहने वाले पूरन राम द्वारा छत पर घास और लकड़ियों का गठ्ठर रखा था जिसमें आग लग गई थी। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गयी। सूचना पर विभाग पहुंचा। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड घटना स्थल पहुंची और आग को पूर्ण रूप से बुझाया‌।

Exit mobile version